मेरा भारत NEWS

Raids at 20 NIA locations on Dawood Ibrahim's close friends in Mumbai

मंत्री परगट और वड़िंग सिद्धू से मिलकर चंडीगढ़ रवाना, 10.30 बजे कैबिनेट बैठक

कांग्रेस हाईकमान ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा फिलहाल नामंजूर कर दिया है। उन्हें मनाने के लिए पहले पंजाब के नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उनसे बात न बनी तो अब कांग्रेस हाईकमान ने CM चरणजीत चन्नी को जिम्मा सौंप दिया है। इसके बाद चन्नी ने बुधवार सुबह ही मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को पटियाला भेजा। वहां दोनों मंत्रियों की सिद्धू के साथ बैठक हुई। इसके बाद वो नाराजगी की वजह लेकर चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। यहां 10.30 बजे कैबिनेट की बैठक होनी है। इससे पहले वो CM चन्नी को इसके बारे में जानकारी देंगे।

मंगलवार रात को सिद्धू के करीबी मंत्री परगट सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पटियाला पहुंचे। बाहर आकर दोनों ने कहा कि कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें आज यानी बुधवार को हल कर लिया जाएगा। वहीं कांग्रेस हाईकमान ने पहली बार सिद्धू के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। सब कुछ जल्दी ही ठीक हो जाएगा।