मेरा भारत NEWS

भाजपा नेता अब एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे

जालंधर (मेरा भारत न्यूका)- उप चुनाव के बाद फ्री हुए भाजपा नेता अब एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुट गए हैं। हाल ही में पिछले दिनों एक पोस्ट शेयर हुई थी जिसमें एक भाजपा नेता दूसरे पर चुनावों के दौरान रैली में व्यक्ति ले जाने व अन्य कार्यो में पैसे खाने की बात कर रहा है। यही नहीं सुत्रों से मिली जानकारीके अनुसार जो लोग भाजपा के लिए दिल से काम कर रहे हैं पार्टी उन तकक पहुंच ही नही की। चुनावों के दौरान जिनते भी नेता हाई कमान से आए वह केवल वी.आई.पी मीटिंगों तक ही सीमित रह गए। बड़े-बड़े होटलों में मीटिंगें व खाना पीने तक ही सीमित रहे। कुछ कु मीटिंगे कर ही भाजपा खुद को जीता हुआ महसूस करने लगी थी। धनाढय़ों की पार्टी होने के चलते पार्टी में आम आदमी की कोई पूछताछ नहीं है। उप चुनावों के दौरान जो रैली की गई थी उसमें भी कई भाजपा नेता रैली में उन लोगों को लेकर आए थे जिनकी वोट ही नहीं है यां फिर प्रवासी हैं। उस समय भाजपा ने रैली निकाल अपना पूरा काोर तो लगाा मगर वह भी किसी काम ना आया। दूसरा भाजपा प्रत्याक्षी का चाहरा भी लोगों में अंजान था और ना ही प्रत्याक्षी को कोई नेता ने सही राह दिखाई और ना ही वह खुद आम लोगों से अधिक मिला जुला। जिसका कारण माना जाए तो यही रहा कि शायद भाजपा खुद को जीता ही महसूस कर रही थी। चुनावी कंपेन में भाजपा ने कर्मठ नेता भी कम ही नकार आए। देखा जाए तो सभी अपनी ही धुन में लगे रहे। सभी को यहीं लगदा था कि उनके इलाके की वोट उनके कने पर ही है और भाजपा को ही पड़ेगी । मगर वोटरों ने सारे समीकरण ही बदल दिये। उप चुनावों में इतना काोर लगाने के बाद भी मिली हार से भाजपा नेता काफी कुछ समझ गए हैं। दूसरा भाजपा के कुछ कर्मठ नेजा जो कि इनके अपनों की तरफ से सताएं हैं वह भाजपा को अलविदा कह गए जिससे भाजपा को काफी नुक्सान हुआ।