chandigarh beuro (mera bharat news)
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खतरा होने के आंदेशे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में जैट प्लस सुरक्षा लगाई गई है। उनकी सुरक्षा में एन.एस.जी कमाडों सहित सी.आर.पी एफ के 55 जवान तैनात रहेंगें। जानकारी के अनुसार सी.एम भगवंत मान को आप्रेशन अमृतपाल के बाद खतरा बना हुआ है जिसे देखते हुए यह सुरक्षा तैनात की गई है। यह इनपुट मिलते ही गृह मंत्रालय ने उन्हें Z प्लस सुरक्षा मुहैया कराने की मंजूरी प्रदान की है। पंजाब पुलिस की सुरक्षा के अलावा नवीनतम सुरक्षा चक्र CM मान के घर और परिवार के करीबी सदस्यों को भी सुरक्षित रखेगा। भगवंत मान को Z प्लस सुरक्षा मिलने के बाद उनकी सुरक्षा में 55 कमांडो तैनात होंगे। इनमें 10 से अधिक NSG कमांडो शामिल रहेंगे। यह कमांडो मार्शल आर्ट और निहत्थे युद्ध में ट्रेंड होते हैं। इसके अलावा भी मान की सुरक्षा व्यवस्था में कई बदलाव किए जाएंगे। जैसे कि अखिल भारतीय अग्रिम सुरक्षा संपर्क (ASL), आवाजाही के लिए बैलिस्टिक रेटिंग वाहन और जैमर समेत सबसे नजदीक पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।