मेरा भारत NEWS

Horoscope Today 20 June 2021: कन्या राशि में चंद्रदेव, सात राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, जानें अन्य राशियों का हाल

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

Aaj ka Rashifal, 20 June 2021: आज 20 जून 2021, दिन रविवार है. ये दिन सूर्य को समर्पित माना जाता है. कैसा रहेगा आपका आज का दिन, क्या है तारों की चाल और इसका आप पर क्या होग असर,

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

बाहर घूमना-फिरना, पार्टी और मौज-मस्ती आपको अच्छे मूड में रखेंगे। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। आज आप जीवन में सच्चे प्रेम की कमी का अनुभव करेंगे। ज़्यादा चिंता न करें, हर चीज़ समय के साथ बदलती है और इसलिए आपकी रोमांटिक ज़िंदगी में भी बदलाव आएगा। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे- साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले; लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। पूरा दिन बैठकर ऊबने की बजाय ब्लॉगिंग करें या कोई रोचक किताब पढ़ें।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। बच्चे आपके दिन को बहुत मुश्किल बना सकते हैं। प्यार-दुलार के हथियार का इस्तेमाल कर उन्हें समझाएँ और अनचाहे तनाव से बचें। याद रखें कि प्यार ही प्यार को पैदा करता है। आपके प्रिय के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं- साथ ही अपने साथी को अपना नज़रिया समझाने में भी तकलीफ़ महसूस होगी। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएँ गड़बड़ा सकती हैं। बेहतर भविष्य की योजना बनाना कभी बुरा नहीं होता। आज के दिन का अच्छा प्रयोग आप उज्ज्वल भविष्य की योजना बनाने के लिए कर सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

सेहत से जुड़ी समस्याएँ आपके लिए परेशानी का सबब बन सकती हैं। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का लुत्फ़ लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। रोमांटिक मनोभावों में अचानक आया बदलाव आपको काफ़ी खिन्न कर सकता है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप ख़ुशी महसूस करेंगे। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफ़ेक्ट्स भी होते हैं; आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है। दोस्त अकेलापन दूर करने के सबसे अच्छे माध्यमों में से एक हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर आज के दिन आप बेहतरीन चीज़ में समय निवेश कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज  प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी। आज आपके परिवार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में  इसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है इसलिए यदि  जरूरी ना हो तो किसी नतीजे पर ना पहुंचे और उसे कुछ समय के लिए टाल दे।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आज  प्राप्त हो सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको अपने भविष्य की चिंता कम सताएगी। आज आपके परिवार के लिए यदि कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर ले, नहीं तो बाद में  इसके लिए आपको पछताना भी पड़ सकता है इसलिए यदि  जरूरी ना हो तो किसी नतीजे पर ना पहुंचे और उसे कुछ समय के लिए टाल दे।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope) 

आज का दिन नौकरी या व्यापार के मामले में कुछ खास रहने वाला है। आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा, जिससे आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में कामयाब रहेंगे। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमें आपके पिताजी की सलाह की आवश्यकता होगी। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अधिकतम अवसर प्राप्त होंगे। यदि आपका लंबे समय से धन कहीं पर फंसा हुआ था, तो वह भी आज आपको प्राप्त हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज व्यापार में आय के नए नए स्त्रोत आपके सामने आयेगे, जिनसे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को आज उनकी वाणी की सौम्यता ही सम्मान दिलवाएगी इसलिए उसमें मधुरता बनाए रखेंगे, तो वह आप के अधिकारियों से आपको मान सम्मान व पदोन्नति दिलवा सकते हैं, नहीं तो आज आपके अधिकारियों से आपकी अनबन भी हो सकती है। मौसम के विपरीत प्रभाव के कारण आज आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, इससे आपको सतर्क रहना होगा। भाई बहनों को आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए होगा। विद्यार्थियों को भी आज अपनी शिक्षा की रफ्तार को तेज करना होगा, तभी आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जिससे परिवार के सदस्यों में का मन प्रसन्न होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। जीवनसाथी आज आपकी हर बात में आपके साथ खड़े नजर आएंगे। यदि आपका आज किसी से कोई वाद विवाद होता है, तो उसमें भी आपके जीवन साथी आपके साथ खड़े नजर आएंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड भरा रहेगा। आज आप अपनी संतान के शिक्षा से संबंधित भी कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज किसी से रुपए पैसे का लेनदेन करने जा रहे हैं, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और अपने आंख और कान दोनों खुले रखें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आज आपको अपने किसी मामले में कोर्ट व कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, लेकिन सफलता मिलने में कुछ विलंब होगा। आज का पूरा दिन आप तनाव मे रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होता है। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी, इसलिए आज आप उसी कार्य को करे, जो आपको अधिक प्रिय हो। व्यापार में कोई बड़ा परिवर्तन करने का मन बना सकते हैं। आज आपके घर में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता पिता की सेवा का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने बिजनेस के लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। यदि आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय का मन बना रहे है,तो उसके सभी वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में आपको कोई धोखा हो सकता है। यदि आपकी जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट परेशान कर रहा है, तो आज  उसमें सुधार हो सकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है, तो उसमें आज उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में आनंदमय रहेगा। आज आप अपने बिजनेस के बढ़ते प्रभाव से काफी प्रसन्न होंगे, लेकिन आपके परिवार में ही आपके कुछ भाई बंधु आपकी इस प्रगति को देखकर आपके शत्रु बन सकते हैं, इसलिए आपको भी सावधान रहना होगा। यदि आप किसी जरूरी काम से यात्रा पर जाना पड़े, तो अपना जरूरी सामान चेक करके जाएं, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय आज आप अपने मित्रों के साथ घूमने-फिरने जा सकते हैं। यहां आपको किसी महत्वपूर्ण काम की जानकारी  मिल सकती हैं।