मेरा भारत NEWS

सुनील जाखड़ का सनसनीखेज खुलासा पढ़े क्या

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने आज एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा है कि पंजाब कांग्रेस के कई बड़े नेता भाजपा और आम आदमी पार्टी के संपर्क में हैं। ये नेता कभी भी कांग्रेस को छोड़ कर दूसरी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। इस बात का जानकारी उन्होंने कांग्रेस हाईकमान को दी है।

सुनील जाखड़ ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के संपर्क में कांग्रेस कई बड़े नेता हैं। कांग्रेस के ये नेता कभी भी पार्टी को छोड़ सकते हैं। इस सबंध में पार्टी हाईकमान के साथ साथ पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को अवगत करवाया गया है।
सुनील जाखड़ आज एक टीवी चैनल को इंटरव्यू दे रहे थे। इंटरव्यू के दौरान सुनील जाखड़ ने ये सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के संपर्क में कांग्रेस के जो नेता हैं, वो भाजपा ज्वाइन करने के लिए कांग्रेस को कभी भी छोड़ सकते हैं। इसी तरह आम आदमी पार्टी के संरक्षक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी कांग्रेस को तोड़ने में लगे हैं। उनके संपर्क में भी कुछ कांग्रेस नेता हैं।