ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Sunday, 01 November 2026

अर्बन एस्टेट फेस-2 के पार्क में बंदरों की दस्तक से दहशत, लोगों ने पार्क में जाना किया बंद

अर्बन एस्टेट फेस-2 के पार्क में बंदरों की दस्तक से दहशत, लोगों ने पार्क में जाना किया बंद

अर्बन एस्टेट फेस-2 के पार्क में बंदरों की दस्तक से दहशत, लोगों ने पार्क में जाना किया बंद

डी ब्लॉक के पार्क में जंगली जानवरों की गतिविधियों से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा पर उठे सवाल; समाजसेवियों ने डिप्टी कमिश्नर और नगर निगम कमिश्नर से कार्रवाई की मांग की।

जालंधर: अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी ब्लॉक स्थित पार्क में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से आसपास के निवासियों में चिंता का माहौल है। पार्क में बंदरों की मौजूदगी के चलते लोगों ने वहां सुबह-शाम सैर के लिए जाना तक बंद कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इससे विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है।

शनिवार को पार्क में एक बंदर दिखाई देने के बाद समाजसेवक संजीव देव शर्मा, अजय सेखड़ी, इंद्रजीत सिंह और एस.पी. सिंह ने पार्क की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत विकसित किए गए इस पार्क की नगर निगम द्वारा उचित देखभाल नहीं की जा रही है। उनके अनुसार, साफ-सफाई और रखरखाव की कमी के कारण पार्क में झाड़ियों और अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई है।

समाजसेवियों ने बताया कि पार्क में बंदर को देखकर आसपास मौजूद लोग डर के कारण अपने घरों की ओर लौट गए। ऐसी स्थिति में पार्क में आने वाले बच्चों और बुजुर्गों के लिए परेशानी बढ़ सकती है।

डिप्टी कमिश्नर से वन विभाग को निर्देश देने की मांग

संजीव देव शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की कि वन विभाग को सूचित कर पार्क में सक्रिय जंगली जानवरों को सुरक्षित और मानवीय तरीके से पकड़ने के लिए उचित कार्रवाई करवाई जाए। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर से भी अपील की कि संबंधित अधिकारियों को पार्क की नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाएं।

समाजसेवियों का कहना है कि पार्क का उद्देश्य लोगों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध करवाना है। इसलिए प्रशासन को समय रहते कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्र के निवासी बिना किसी डर के पार्क का इस्तेमाल कर सकें।

Mera Bharat News | जालंधर