ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Wednesday, 04 November 2026

बेंगलुरु में तेज रफ्तार SUV कबाब सेंटर में घुसी, गर्म तेल गिरने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

बेंगलुरु में तेज रफ्तार SUV कबाब सेंटर में घुसी, गर्म तेल गिरने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

बेंगलुरु में तेज रफ्तार SUV कबाब सेंटर में घुसी, गर्म तेल गिरने से 3 लोग गंभीर रूप से झुलसे

CCTV में कैद हुआ हादसा, पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को मारी टक्कर, फिर दुकान में जा घुसी गाड़ी

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक तेज रफ्तार SUV के कबाब सेंटर में घुस जाने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान खाना पकाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा गर्म तेल तीन लोगों पर गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 28 अक्टूबर को हुई और पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार SUV पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिलों को टक्कर मारती है और इसके बाद सीधे कबाब सेंटर के अंदर जा घुसती है।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के अंदर खाना पकाने के लिए इस्तेमाल हो रहा गर्म तेल वहां मौजूद लोगों पर गिर गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

तीनों घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

घायलों की पहचान बसवराज, मुनिकृष्णा और मंजेश के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद तीनों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।