ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Saturday, 21 November 2026

गन्ने के रेट और मिल शुरू करवाने को लेकर किसानों का ऐलान, 25 नवंबर से पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

गन्ने के रेट और मिल शुरू करवाने को लेकर किसानों का ऐलान, 25 नवंबर से पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

गन्ने के रेट और मिल शुरू करवाने को लेकर किसानों का ऐलान, 25 नवंबर से पंजाब में आंदोलन की चेतावनी

मुकेरियां: गन्ने की फसल के उचित रेट तय करने और चीनी मिलों को समय पर शुरू करवाने की मांग को लेकर किसानों ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने गिरफ्तार किसान नेताओं की रिहाई की मांग करते हुए पंजाब भर में संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।

प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बताया कि 15 नवंबर 2026 से किसान गन्ने की फसल के रेट और मुकेरियां शुगर मिल को समय पर शुरू करवाने की मांग को लेकर मिल के सामने धरने पर बैठे हुए थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि 17 नवंबर की देर रात पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण धरने के पास ट्रॉली से एक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। डल्लेवाल के अनुसार, इस मामले में पुलिस ने किसान संगठन के तीन नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा किसानों के ट्रैक्टर और कारें भी कब्जे में ले ली गई हैं।

किसान संगठन ने गिरफ्तार किए गए तीनों नेताओं को तुरंत रिहा करने की मांग की है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने घोषणा की है कि 23 नवंबर को एस.एस.पी. को ज्ञापन सौंपकर किसान नेताओं की रिहाई और मामले में प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की जाएगी।

25 नवंबर से संघर्ष तेज करने की चेतावनी

किसान नेता ने चेतावनी दी कि यदि 25 नवंबर तक गिरफ्तार किए गए तीनों किसान नेताओं को रिहा नहीं किया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) पंजाब भर में उग्र संघर्ष शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद पैदा होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इसके साथ ही किसान नेताओं ने हादसे में जान गंवाने वाले युवक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी अपील की। किसान संगठनों ने गन्ना किसानों की मांगों और गिरफ्तार नेताओं की रिहाई के मुद्दे पर सरकार तथा प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है।