Saturday, 31 October 2026
World
गाड़ियां, मची अफरा-तफरी पेट्रोल पंप पर लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां; इलाके में मची अफरा-तफरी
जालंधर: लाडोवाली रोड पर स्थित पेट्रोल पंप में आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर कर्मियों मे अफ़रा-तफ़री मंच गई।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल पंप पर स्थित कमरे में आग लगी थी। पंप कर्मियों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जिसके पास मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप पर आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर रामा मंडी स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने के लिए पहुंची और एक गाड़ी जेल रोड पर स्थित फायर स्टेशन से पहुंची। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। इस घटना में जाने नुकसान होने से बचाव रहा और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।

