Friday, 23 October 2026
Education
जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के परगट उत्सव पर शोभायात्रा कल: जिले के स्कूल, कॉलेज और I.T.I. में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
जालंधर में भगवान वाल्मीकि जी के परगट उत्सव पर शोभायात्रा कल: जिले के स्कूल, कॉलेज और I.T.I. में आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
जालंधर: भगवान वाल्मीकि जी के पावन परगट उत्सव के सिलसिले में कल यानी शनिवार, 24 अक्टूबर को जालंधर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस शोभायात्रा को और लोगों की धार्मिक भावनाओं व सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार कल जिले के शैक्षणिक संस्थानों में दोपहर के बाद अवकाश रहेगा।
डिप्टी कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक, 24 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे के बाद जालंधर नगर निगम की हद (Limits) के भीतर आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज तथा I.T.I. में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। प्रशासन का यह फैसला शोभायात्रा के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात को सुचारू रखने के उद्देश्य से लिया गया है।