ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Tuesday, 24 November 2026

जालंधर में डेंगू का बढ़ता खतरा, 3 नए पॉजिटिव मरीज मिले; कुल आंकड़ा 45 पहुंचा

जालंधर में डेंगू का बढ़ता खतरा, 3 नए पॉजिटिव मरीज मिले; कुल आंकड़ा 45 पहुंचा

जालंधर में डेंगू का बढ़ता खतरा, 3 नए पॉजिटिव मरीज मिले; कुल आंकड़ा 45 पहुंचा

जालंधर (Vikas Moudgil): जालंधर जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सोमवार को डेंगू के 3 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 45 हो गई है। इनमें 19 मरीज शहरी क्षेत्रों और 26 मरीज ग्रामीण इलाकों से संबंधित हैं।

जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. आदित्य पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को डेंगू के 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में 3 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से 2 मरीज दूसरे जिलों से संबंधित हैं।

1,978 घरों का सर्वे, 16 जगह मिला लारवा

स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने सोमवार को जिले में व्यापक अभियान चलाते हुए 1,978 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 3,814 कंटेनरों की जांच की गई, जिनमें 16 स्थानों पर डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का लारवा पाया गया। टीमों ने मौके पर ही लारवे को नष्ट कर दिया।

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सर्वे और एंटी लारवा गतिविधियां जारी हैं। लोगों से अपील है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें तथा कूलर, गमलों, टंकियों और अन्य पानी के बर्तनों की नियमित सफाई करें।

MERA BHARAT NEWS | MB News Network