Thursday, 12 November 2026
Crime
‘जवानी संभाल यात्रा’ पंजाब के युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास: रविश राज शर्मा
‘जवानी संभाल यात्रा’ पंजाब के युवाओं को नई दिशा देने का प्रयास: रविश राज शर्मा
चमकौर साहिब पहुंचकर कांग्रेस नेता ने यात्रा को दिया समर्थन, पंजाबियों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
जालंधर: पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की ओर से निकाली जा रही ‘जवानी संभाल यात्रा’ को समर्थन देने के लिए कांग्रेस नेता एवं पंजाब ब्राह्मण वेलफेयर बोर्ड के पूर्व डायरेक्टर रविश राज शर्मा चमकौर साहिब पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यात्रा को समर्थन देते हुए पंजाब के लोगों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
रविश राज शर्मा ने कहा कि पंजाब की जवानी और भविष्य को बचाने के लिए समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर आगे आना होगा। युवाओं को सही दिशा देकर ही एक स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल पंजाब का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पंजाब आज नशे, गैंगस्टरवाद, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। युवा पीढ़ी को नशे से बचाना और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा खेलों के साथ जोड़ना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ‘जवानी संभाल यात्रा’ के माध्यम से युवाओं से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पंजाब की युवा पीढ़ी को जागरूक करना और राज्य के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों को प्रोत्साहित करना है।
रविश राज शर्मा ने पंजाबवासियों से अपील की कि वे इस यात्रा का हिस्सा बनकर पंजाब को नशामुक्त, सुरक्षित और खुशहाल बनाने के प्रयासों में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा, "पंजाब की जवानी बचेगी, तभी पंजाब का भविष्य सुरक्षित होगा।"
इस अवसर पर पंजाब एससी विभाग के उप चेयरमैन अश्वनी जंगराल भी मौजूद रहे।