ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Saturday, 28 November 2026

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान जारी, सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान जारी, सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग

पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में दोबारा मतदान जारी, सुबह 8 बजे शुरू हुई वोटिंग

पटियाला: पटियाला नगर निगम के 30 वार्डों में आज दोबारा मतदान करवाया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे शुरू हुई। सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।

फिलहाल लगभग सभी वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही बनी हुई है और चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटियाला शहरी विधानसभा क्षेत्र के 22 वार्डों और पटियाला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के 8 वार्डों में दोबारा मतदान करवाया जा रहा है। इस तरह कुल 30 वार्डों में मतदाता एक बार फिर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।