ePaper Reading mode

MERA BHARAT NEWS ePaper

Friday, 20 November 2026

श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को लेकर धरना, भारी जाम; पिस्टल तानने का भी आरोप

श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को लेकर धरना, भारी जाम; पिस्टल तानने का भी आरोप

श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक टिप्पणी के आरोपों को लेकर धरना, भारी जाम; पिस्टल तानने का भी आरोप

जालंधर: श्री गुरु रविदास चौक पर जातिसूचक शब्द कहे जाने के आरोपों को लेकर आज जमकर हंगामा हुआ। विरोध में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय और प्रवासी लोगों ने सड़क पर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के कारण मुख्य चौक पर भारी जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मिली जानकारी के अनुसार, बैंक कॉलोनी स्थित शूज फैक्टरी के मालिक वरुण महाजन पर प्रणव चौधरी को जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा आरोप है कि विवाद के दौरान लाइसेंसी पिस्टल भी तानी गई थी।

बताया जा रहा है कि इस मामले में बीते दिन दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने को लेकर बातचीत निर्धारित की गई थी, लेकिन आरोप है कि वरुण महाजन ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर आज SC समुदाय और प्रवासी लोगों ने श्री गुरु रविदास चौक पर धरना शुरू कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त करवाया गया।

एडीसीपी माधवी शर्मा ने क्या कहा?

मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी माधवी शर्मा ने बताया कि करीब छह दिन पहले दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। बीते दिन समझौते के लिए समय निर्धारित किया गया था। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जातिसूचक शब्द कहने और पिस्टल तानने के आरोप लगाए।

उन्होंने बताया कि जिन पुलिस कर्मचारियों की मौजूदगी में जातिसूचक शब्द कहे जाने को लेकर विवाद हुआ, उन्हें भी बुलाया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

आयूब खान ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं, आयूब खान ने आरोप लगाया कि शू मार्केट के प्रधान रविंदर चौधरी और उनके बेटे को जातिसूचक शब्द कहे गए थे तथा उन्हें रिवॉल्वर भी दिखाई गई थी। उन्होंने बताया कि जब वे इस मामले को लेकर बीते दिन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस की मौजूदगी में भी महाजन द्वारा कथित तौर पर गलत व्यवहार किया गया।

आयूब खान के अनुसार, पुलिस ने अब मामला दर्ज करने और संबंधित व्यक्ति के हथियार का लाइसेंस रद्द करवाने की कार्रवाई का भरोसा दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षों के आरोपों और घटना के दौरान मौजूद पुलिस कर्मचारियों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।