Friday, 20 November 2026
World
यात्रियों के लिए राहत: अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी एक फेरा विशेष ट्रेन, 20 नवंबर को होगी रवाना
यात्रियों के लिए राहत: अमृतसर-सहरसा के बीच चलेगी एक फेरा विशेष ट्रेन, 20 नवंबर को होगी रवाना
जालंधर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अमृतसर और सहरसा के बीच एक फेरा आरक्षित विशेष रेलगाड़ी चलाने का फैसला किया है। इस विशेष ट्रेन के चलने से पंजाब और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 04672 अमृतसर-सहरसा आरक्षित विशेष ट्रेन 20 नवंबर को अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह रात 9:15 बजे जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और पांच मिनट के ठहराव के बाद रात 9:20 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
यह ट्रेन ढंडारी कलां, अंबाला कैंट सहित विभिन्न रेलवे स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 5:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04671 सहरसा-अमृतसर विशेष ट्रेन 22 नवंबर को सुबह 10 बजे सहरसा से रवाना होगी। यह अगले दिन शाम 4:50 बजे जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यहां पांच मिनट के ठहराव के बाद शाम 4:55 बजे अमृतसर के लिए रवाना होगी और शाम 6 बजे अपने गंतव्य अमृतसर पहुंचेगी।
रेलवे के इस फैसले से त्योहारों और अन्य कारणों से बढ़ी यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।