मेरा भारत NEWS

पंजाब में 2 हजार सरकारी बसों का चक्काजाम: पंजाबभर में आज नहीं चली सरकारी बसे , लोग परेशान रहे

पंजाब में 2 हजार सरकारी बसों का चक्काजाम:रेगुलर न करने से नाराज कॉन्ट्रैक्ट पर रखे 8 हजार ड्राइवर-कंडक्टर गए बेमियादी हड़ताल पर; प्राइवेट बसें ही चलेंगी, कल सिसवां फार्म हाउस में CM के घेराव का ऐलान

जालंधर में सरकारी बसों की आवाजाही ठप कर दी गई है। सोमवार से पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट पर रखे गए ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं। इस वजह से पूरे पंजाब में करीब 2 हजार बसों की आवाजाही बंद रहेगी। यह हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। सभी कच्चे कर्मचारी सरकार से उन्हें रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार 2 घंटे या पूरा दिन बस स्टैंड बंद रखकर प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद कोई बात नहीं बनी।

ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ भी उनकी बैठक हुई, लेकिन रेगुलर करने पर कोई फैसला नहीं हुआ। जिन सवारियों को जरूरी कहीं बस से जाना है, वे प्राइवेट बस के जरिए जा सकते हैं। इसके अलावा रेगुलर कर्मचारियों वाली कुछ सरकारी बसें भी चलेंगी। कर्मचारियों ने ऐलान कर दिया है कि आज की हड़ताल के बाद कल वो सिसवां फार्म हाउस जाकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का घेराव करेंगे।