शहर के नामचीन परिवार की बेटी ने पति को गर्लफेंड के साथ होटल के कमरे में धर दबोचा
पकड़े जाने पर बोला – पकड़ा गया तो अब बताओ क्या करना है ? पकड़ा गया तो पकड़ा गया पहला आदमी पकड़ा गया है ?
– जालंधर शहर के व्हाट्सएप ग्रुपों में कुछ वीडियो वायरल हो रही हैं, जिसमें एक महिला एक व्यक्ति को किसी गैर औरत के साथ पकड़ते दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बनाने वाली लड़की शहर के नामचीन राजनीतिक परिवार की बेटी है, जिसका पति किसी औरत के साथ पिछले कुछ महीने से अफेयर में था। वह अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था।
शहर के बड़े घरानों में शुमार परिवार की बेटी ने खुद के साथ धोखा होता देख पति को तब जाकर धर दबौचा जब वह किसी गैर औरत के साथ होटल के कमरे में था। इसके बाद उसने मौके की वीडियोग्राफी शुरू कर दी। उसका पति पहले अपने साथ होटल में आई लड़की की वीडियो न बनाने के लिए कहता रहा। लड़की भी वीडियो न बनाने के लिए कहती रही।
लड़की के साथ इंस्टा पर डाली थी वीडियो
पत्नी को कमरे से एक फोन मिला जिसमें उसकी और होटल में साथ आई लड़की की वीडियो भी थी। इस पत्नी ने कहा कि मैं फोन नहीं दूंगी। अब पकड़ा गया है बताए सबकुछ। इस पर पति बोला कि – पकड़ा गया तो अब बताओ क्या करना है। पकड़ा गया तो पकड़ा गया पहला आदमी पकड़ा गया है। होटल के कमरे में टेबल पर कुछ कैश भी पड़ा हुआ था। वीडियो कहां की है ये क्लियर नहीं हो सका है।