मेरा भारत NEWS

मिया के निशाने पर प्रियंका:किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने उठाया सवाल, बोलीं- क्या वे कुछ बोलने वाली हैं

मिया के निशाने पर प्रियंका:किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर मिया खलीफा ने उठाया सवाल, बोलीं- क्या वे कुछ बोलने वाली हैं

 

भारत में चल रहे किसान आंदोलन पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की चुप्पी पर पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रियंका को ताना मारते हुए लिखा है, “क्या मिसेज जोनास कुछ बोलने वाली हैं? मैं उत्सुक हूं। यह मुझे वैसे ही लग रहा है, जैसा बेरूत की तबाही के दौरान शकीरा को देख कर लग रहा था। चुप्पी। “

बेरूत तबाही के दौरान शकीरा ने क्या किया था?

अगस्त 2020 में लेबनान की राजधानी बेरूत के बंदरगाह पर बड़ा विस्फोट हुआ था , जिसमें 180 से ज्यादा लोग मारे गए थे और 6000 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। तब म्यूजिशियन शकीरा ने लेबनान बेस्ड फैशन डिजाइनर जुहैर मुराद के साथ मिलकर विस्पोट के पीड़ितों के लिए फंड इकठ्ठा करने का ऐलान किया था। मिया खलीफा ने उस वक्त इसे शकीरा का सबसे कम योगदान बताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि शकीरा को और बड़ी मदद करनी चाहिए, क्योंकि उनके पूर्वज लेबनान से ही थे।

दो महीने पहले प्रियंका ने किया था आंदोंलन का समर्थन

दो महीने पहले प्रियंका चोपड़ा ने किसानों के समर्थन में सोशल मीडिया पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था, “हमारे किसान भारत के भोजन सैनिक हैं। उनके डर को दूर करने की जरूरत है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की जरूरत है। सम्पन्न लोकतंत्र होने के नाते जरूरी है कि हम इस संकट को जल्द से जल्द खत्म कर दें।” प्रियंका ने दिलजीत दोसांझ की एक पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए यह लिखा था।

इसके बाद एक्ट्रेस कंगना रनोट ने दिलजीत और प्रियंका को जमकर खरी-खोटी सुनाई थीं। कंगना ने पीएम मोदी की एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वे संदेश दे रहे थे। कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, “प्रिय दिलजीत, प्रियंका, अगर सच में किसानों की चिंता है, अगर सच में अपनी माताओं का आदर सम्मान करते हो तो सुन तो लो आखिर फार्मर्स बिल है क्या! या सिर्फ अपनी माताओं, बहनों और किसानों का इस्तेमाल करके देशद्रोहियों कि गुड बुक्स में आना चाहते हो? वाह रे दुनिया वाह।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *