मेरा भारत न्यूज ब्यूरो
पंजाब के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने अपने पद से अस्तीफा दे दिया है। हालांकि कि इसके कईं तरंह के क्यास लगाए जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री इंद्रबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों के चलते अपना इस्तीफ़ा दे दिया है। उनकी जगह करतारपुर विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडिया मंत्री के तौर पर कैबिनेट में शामिल होंगे।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्री परिषद से स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर का इस्तीफा शीघ्र स्वीकृति के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेज दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्यपाल को CM मान ने एक पत्र लिखकर निजी कारणों से इस्तीफा देने वाले डॉ. निज्जर का मंत्रिमंडल से इस्तीफा स्वीकार करने के लिए दबाव डाला है। मुख्यमंत्री ने करतारपुर विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडिया के नाम प्रस्तावित किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल से कल यानी 31 मई को सुबह 11 बजे पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने की स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया था।