• Tuesday, 10 March 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया खेल कौशल

10 Mar 2026 | 7 Views

जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं ने दिखाया खेल कौशल

जालंधर: युवा मामले और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत चल रहे माई भारत जालंधर द्वारा दशमेश यूथ क्लब के सहयोग से गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल, जालंधर में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न युवा क्लबों तथा स्कूलों और कॉलेजों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान लड़कों और लड़कियों के लिए हॉकी, फुटबॉल, रस्साकशी, बैडमिंटन, लंबी कूद और दौड़ जैसी विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इस अवसर पर मुख्य मेहमानों में गुरु नानक फाउंडेशन ग्लोबल स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. हरलीन कौर, माई भारत जालंधर की डिप्टी डायरेक्टर रश्मीत कौर, अकाउंटेंट गौरव चुग, ऑफिस असिस्टेंट कुलविंदर कुमार, खेलो इंडिया पंजाब के महासचिव कुलवीर सिंह सैनी, स्पोर्ट्स प्रमोटर व कोऑर्डिनेटर सुखविंदर सिंह, दशमेश स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष कंचन सैनी तथा गुरु नानक स्कूल के कोच हर्ष निधि बहल और दीपक कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के महत्व से अवगत कराना है। उन्होंने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Published on: 10 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News