Skip to content

ABVP जालंधर महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

ABVP जालंधर महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

ABVP जालंधर महानगर की संगठनात्मक बैठक संपन्न, नए कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जालंधर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जालंधर महानगर की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मौजूदा गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और महानगर में संगठनात्मक विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच संगठन की सक्रियता बढ़ाने तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में इकाइयों को मजबूत करने की योजना भी बनाई गई।

बैठक में आगामी 6 दिसंबर को सामाजिक समरसता दिवस के अवसर पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान जालंधर महानगर स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और राष्ट्रहित के विचारों को विद्यार्थियों एवं समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

संगठनात्मक विस्तार और गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके तहत विक्रांत अंगुराल, भविष्य पुजारा एवं विक्की को महानगर सह मंत्री का दायित्व दिया गया।

वहीं विवेक, वृतांत, लविशा, सक्षम, रोहित, परव, साम्य एवं जयंत को महानगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। अभाविप का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ राष्ट्र एवं समाजहित से जुड़े विषयों में युवाओं की सहभागिता बढ़ाना है। संगठन ने जालंधर महानगर में अपनी गतिविधियों और संगठनात्मक इकाइयों के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।