Skip to content

अमृतसर में दिवाली की रात खूनी झड़प: पंजाब पुलिस के ASI पर चलीं गोलियां, एक युवक की मौत

अमृतसर में दिवाली की रात खूनी झड़प: पंजाब पुलिस के ASI पर चलीं गोलियां, एक युवक की मौत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

अमृतसर में दिवाली की रात खूनी झड़प: पंजाब पुलिस के ASI पर चलीं गोलियां, एक युवक की मौत

अमृतसर: दिवाली की रात अमृतसर में गोलीबारी की एक गंभीर घटना सामने आई है। सुल्तानविंड रोड स्थित रांझे की हवेली के पास दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि पंजाब पुलिस का एक ASI गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल पुलिसकर्मी की पहचान हरनेक सिंह के रूप में हुई है, जो थाना बी-डिवीजन में ASI के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, उनके पैर की जांघ में दो गोलियां लगीं। वहीं, प्रताप सिंह नामक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई।

सोने के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच सोने के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि गोलियां चलने लगीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल ASI को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब गोलीबारी के कारणों, इसमें शामिल लोगों और घटना की पूरी परिस्थितियों की जांच कर रही है।

दिवाली जैसे त्योहार के अवसर पर हुई इस वारदात ने शहर की कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।