भाजपा कार्यालय में दीपावली पर कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह, अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने मनाया त्योहार
जालंधर, 8 नवंबर: भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, शीतला मंदिर में जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में दीपावली के पावन अवसर पर कार्यकर्ता परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों ने एक साथ दीपावली मनाकर आपसी प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश दिया।
समारोह की खास बात यह रही कि कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से दीपक और तेल लेकर भाजपा कार्यालय पहुंचे और सभी ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए। दीपों की रोशनी से पूरा कार्यालय जगमगा उठा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई व लड्डू बांटकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक के.डी. भंडारी, पूर्व जिला प्रधान सुशील शर्मा और पूर्व जिला प्रधान सुभाष सूद सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में जिला महामंत्री दीपक तेलू, योगेश धीर, दविंदर भारद्वाज, अमरजीत अमरी, पुनीत शुक्ला, अश्वनी भंडारी, भूपिंदर कुमार, सुनील मोंटू, मीनू शर्मा, शालू, महिला मोर्चा प्रधान शेली खन्ना, युवा मोर्चा प्रधान साहिल शर्मा, ओबीसी मोर्चा प्रधान दिनेश वर्मा, अश्वनी अटवाल, सचिव तरसेम थापा, सनी शर्मा, बलजीत प्रिंस, हिमांशु शर्मा, कुणाल शर्मा, राजेश मल्होत्रा, जी.के. सोनी, अनुज शारदा, महिंदर भगत, प्रमोद कश्यप, संजीव मणि, राघव ज्योति, गुरप्रीत विक्की, संदीप कुमार, योगेश मल्होत्रा, अशोक चड्ढा, जॉली बेदी, पार्षद अजय बब्बल, सोनू हंस, मनीष बाल, मनहर पाशन, आशीष सहगल, शाम शर्मा, तरुण छाबड़ा, ऋषि बहल, सोनू चौहान, अजय ठाकुर और किरण भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं उनके परिवारजन मौजूद रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और पार्टी के प्रति समर्पण बनाए रखने का संकल्प लिया। समारोह का माहौल उत्साह, उमंग और पारिवारिक अपनत्व से भरपूर रहा।

जालंधर स्थित भाजपा कार्यालय में दीपावली के अवसर पर दीप प्रज्वलित करते और आतिशबाजी के साथ खुशियां मनाते जिला प्रधान अशोक सरीन हिक्की, के.डी. भंडारी, शीतल अंगुराल, सुशील शर्मा, सुभाष सूद, अमरजीत अमरी, योगेश धीर, दीपक तेलू, दविंदर भारद्वाज, पुनीत शुक्ला एवं अन्य भाजपा नेता व कार्यकर्ता।