Skip to content

जालंधर: 5.45 ग्राम हेरोइन सहित महिला और उसका साथी गिरफ्तार, कार भी जब्त

जालंधर: 5.45 ग्राम हेरोइन सहित महिला और उसका साथी गिरफ्तार, कार भी जब्त
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: 5.45 ग्राम हेरोइन सहित महिला और उसका साथी गिरफ्तार, कार भी जब्त

जालंधर: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.45 ग्राम हेरोइन सहित एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कार नंबर PB-08-CC-4797 में सवार थे। पुलिस ने कार को भी अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस पार्टी कपूरथला रोड स्थित वरियाणा मोड़ से लैदर कॉम्प्लेक्स की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने उक्त कार को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर कार में सवार महिला ने खिड़की का शीशा खोलकर एक लिफाफा सड़क पर फेंक दिया। पुलिस कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चालक और महिला को काबू कर लिया।

थाना बस्ती बावा खेल के एसएचओ गुरदीप चंद ने बताया कि कार चालक की पहचान बलजिंदर दास पुत्र जयपाल निवासी गांव चक्क हकीम, थाना सदर फगवाड़ा, जिला कपूरथला के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान सीमा कौर पत्नी लवप्रीत निवासी तीयां मोहल्ला, नूरमहल, जिला जालंधर के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, महिला द्वारा फेंके गए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एएसआई सुखविंदर सिंह और हेड कांस्टेबल दीपइंदर सिंह ने बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना बस्ती बावा खेल में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर नंबर 337 दर्ज की गई है।

एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दिया गया है। इसके अलावा उनकी कार भी जब्त कर ली गई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है।