• Saturday, 6 June 2026
Logo Logo
Advertisement
‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : राकेश राठौर

06 Jun 2026 | 103 Views

‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण को मिलेगी नई दिशा : राकेश राठौर

जालंधर, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महामंत्री Rakesh Rathore ने भाजपा की राष्ट्रव्यापी मुहिम ‘एक पौधा मां के नाम’ के तहत अपने निवास स्थान के बगीचे में परिवार सहित पौधारोपण किया। इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष Raman Pabbi, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष Sunny Sharma, जिला उपाध्यक्ष Manish Vij, जिला सचिव Amit Bhatia तथा Rajan Sharma भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राकेश राठौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि मानव जीवन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक आवश्यक जिम्मेदारी बन चुका है।

राठौर ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का लगातार दोहन पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। ऐसे समय में प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि Narendra Modi द्वारा शुरू किया गया ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह माताओं के प्रति सम्मान और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भावनात्मक और सामाजिक संकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, हरियाली और बेहतर पर्यावरण देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम केवल पौधे लगाएं ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी रखें।

राकेश राठौर ने युवाओं, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो देश को हरित और स्वच्छ बनाने का लक्ष्य जल्द प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा ही मानवता की रक्षा है और यही विश्व पर्यावरण दिवस का वास्तविक संदेश है।

Published on: 06 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News