• Saturday, 25 July 2026
Logo Logo
Advertisement
नार्थ हलके में बिना परमिशन बन रही दो-दो मंजिली दुकानें और कोठियां

25 Jul 2026 | 32 Views

नार्थ हलके में बिना परमिशन बन रही दो-दो मंजिली दुकानें और कोठियां

*फ्रंट पेज खबर*  

*जालंधर* 

नार्थ हलके में बिना परमिशन बन रही दो-दो मंजिली दुकानें और कोठियां

सरकारी खजाने को 20 साल से करोड़ों का चूना, राजनीतिक-सरकारी मिलीभगत का आरोप

 

जालंधर में आम आदमी पार्टी सरकार के "भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब" के दावों के बीच नार्थ हलके के थ्री स्टार कॉलोनी, कोटला रोड क्षेत्र में अवैध निर्माण का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर नगर निगम, PUDA और बिजली बोर्ड के अधिकारियों की मिलीभगत से बिना नक्शा पास कराए अवैध कॉलोनियां काटकर करोड़ों कमा रहे हैं।

भगवान के नाम पर लूट

सूत्रों के मुताबिक एक प्रॉपर्टी डीलर "भगवान के नाम" पर डीलरी करता है और भोले-भाले लोगों को महंगी कोठियां और दुकानें बेचकर उनकी आस्था से भी खिलवाड़ कर रहा है। आरोप है कि वह अवैध कॉलोनी में ट्यूबवेल बोर करवाकर पानी की सुविधा के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूल रहा है, जबकि नगर निगम नियमों के अनुसार बिना परमिशन बोर करवाना प्रतिबंधित है।

 

घटिया निर्माण, लोगों का जीवन खतरे में

पीड़ितों का कहना है कि डीलर द्वारा बेची जा रही कोठियों और दुकानों में बेहद घटिया मटेरियल लगाया जा रहा है। कुछ ही महीनों में दीवारों में दरारें और टाइलें बैठने लगती हैं। शिकायत करने पर डीलर धमकाता है और कहता है कि "नगर निगम, PUDA और बिजली बोर्ड में उसकी पूरी सेटिंग है"।

20 साल से चल रहा खेल

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि यह डीलर पिछले 20 साल से इसी तरह सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगा रहा है। उसका दावा है कि किसी नेता के फोन से शिकायतें बंद करवा दी जाती हैं। "मीडिया कुछ नहीं बिगाड़ सकती" कहकर वह लोगों को डराता भी है।

 

*लोग परेशान, सुविधाएं नदारद*  

अवैध कॉलोनी में प्लॉट खरीदने वाले लोग आज पानी, टूटी सड़कों और सीवरेज की समस्या से जूझ रहे हैं। तंगी से जूझ रहे नगर निगम के खजाने को भी इससे बड़ा नुकसान हो रहा है।

 

प्रशासन से जांच की मांग

पीड़ितों ने जिला प्रशासन और AAP सरकार से मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषी प्रॉपर्टी डीलर और उससे मिलीभगत करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

फिलहाल नगर निगम और PUDA अधिकारियों की तरफ से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

 

Published on: 25 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News