जालंधर में आज धार्मिक समागम, हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति; CM मान और केजरीवाल भी होंगे शामिल
जालंधर, 13 जून: जालंधर के साई दास स्कूल ग्राउंड में आज भगवान शिव को समर्पित एक भव्य धार्मिक समागम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन का प्रबंध आप नेता एवं पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली की ओर से किया गया है। कार्यक्रम में देश के प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी एवं रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत और दीपक बाली ने बताया कि 13 जून की शाम आयोजित यह धार्मिक समागम भगवान शिव को समर्पित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां और सुरक्षा प्रबंध भी किए गए हैं। श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।