जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट पर सियासत तेज
जालंधर: Border Security Force (BSF) के हेडक्वार्टर के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद शहर में दहशत का माहौल है। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के प्रधान और पूर्व विधायक Rajinder Beri ने बयान जारी करते हुए कहा कि यह घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उन्होंने कहा कि जालंधर जैसे बड़े शहर में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है और इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो चुका है।
उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले Patiala जैसे बड़े शहरों में भी ब्लास्ट की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन सरकार इन घटनाओं को रोकने में नाकाम रही है।
राजिंदर बेरी ने सरकार से मांग की कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।