• Thursday, 9 April 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर में प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए।

09 Apr 2026 | 115 Views

जालंधर में प्रवासी मजदूरों को 5 किलोग्राम के एफ.टी.एल. एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए।

मजदूर परिवारों के लिए पोर्टेबल गैस सिलेंडरों की आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए औद्योगिक इकाइयों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं

 

 

 

जालंधर, 8 अप्रैल : जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाई कंट्रोलर नरिंदर सिंह ने आज बताया कि जिले भर में प्रवासी मजदूरों को एफ.टी.एल. 5 किलोग्राम एल.पी.जी. सिलेंडर प्रदान किए जा रहे है, ताकि उन्हें अपने रोजाना खाना पकाने की जरूरतों को पूरा करने में कोई मुश्किल न आए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मजदूरों और उनके परिवारों तक गैस सप्लाई की आसान पहुंच सुनिश्चित बनाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में विशेष कैंप भी लगाए जा रहे है। इस पहल के तहत आज हेमको ग्रुप लिमिटेड में एक कैंप लगाया गया, जहां जरूरतमंद मजदूर परिवारों में लगभग 20 एफ.टी.एल. सिलेंडर वितरित किए गए।

 

 

 

कैंप में डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह और हेमको ग्रुप लिमिटेड के चेयरमैन शाम गुप्ता भी मौजूद थे।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य प्रवासी मजदूरों को पोर्टेबल एल.पी.जी. सिलेंडर उपलब्ध कराकर उन्हें सुविधा प्रदान करना है, ताकि उनके रोजमर्रा के जीवन में कोई असुविधा न हो।

Published on: 09 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News