• Tuesday, 24 March 2026
Logo Logo
Advertisement
लोकसभा में गूंजा पंजाब का कथित टेंडर घोटाला: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाए गंभीर आरोप

24 Mar 2026 | 38 Views

लोकसभा में गूंजा पंजाब का कथित टेंडर घोटाला: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाए गंभीर आरोप

लोकसभा में गूंजा पंजाब का कथित टेंडर घोटाला: सांसद गुरजीत सिंह औजला ने उठाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/पंजाब: गुरजीत सिंह औजला ने लोकसभा में पंजाब से जुड़े कथित टेंडर घोटाले का मुद्दा उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य निगम (FCI) और वेयरहाउस से जुड़े टेंडरों में भारी अनियमितताएं हुई हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रभावित हुई।

टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप

सांसद औजला के अनुसार, एक मंत्री द्वारा 50 हजार मीट्रिक टन के टेंडर के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया गया। आरोप है कि उक्त मंत्री ने 20 हजार मीट्रिक टन का टेंडर अपने पक्ष में हासिल कर लिया, जबकि बाकी टेंडर किसी अन्य व्यक्ति को दे दिया गया।
उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के चलते टेंडर प्रक्रिया में करीब 8 महीनों की देरी हुई।

धमकियों और आत्महत्या का आरोप

औजला ने यह भी दावा किया कि जिस व्यक्ति गगनदीप सिंह को टेंडर मिला था, उसे कथित तौर पर मंत्री द्वारा जान से मारने की धमकियां दी गईं।
उन्होंने कहा कि गगनदीप सिंह को उसके परिवार सहित गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई, जिसके चलते उसने कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

NIA जांच की मांग

मामले को बेहद गंभीर बताते हुए सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि इसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से करवाई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Published on: 24 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News