• Friday, 25 September 2026
Logo Logo
Advertisement
पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी

25 Sep 2026 | 21 Views

पंजाब में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर दी गई बम विस्फोट की धमकी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट की धमकी दी गई है। एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा दफ्तरों में भी बम धमाकों की चेतावनी दी गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें व एजेंसियां सतर्क हैं और मामले की जांच में जुटी हैं।

धमकी भरे ईमेल में लिखा है, “नायब सैनी की अमित शाह के साथ आखिरी यात्रा- बम धमाके। अमित शाह के साथ 30 सितंबर को नायब सैनी का भाजपा का हिंदू अतिवादी बम धमाकों के बीच खत्म करना। भाजपा के मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में दफ्तरों में आईडी धमाके होंगे 30 सितंबर को।” यह तथाकथित ईमेल में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ और ‘बब्बर खालसा’ का जिक्र है। साथ ही, पंचकूला के प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस ईमेल में लिखा है, “पंचकूला स्कूल, समय दोपहर 1.11 बजे। अपने बच्चे बचाओ। पंजाब में भाजपा का यात्रा में साथ न देना।”

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 30 सितंबर को पंजाब में चल रहे नशा-मुक्ति अभियान के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। इसी दिन जालंधर में नशा-विरोधी चार यात्राओं का समापन होगा। अमित शाह इस अभियान के समापन कार्यक्रम के तहत जालंधर में एक बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। यह अभियान ‘नशा-मुक्त पंजाब’ की थीम पर आयोजित किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने 18 सितंबर को पठानकोट के माधोपुर से यात्राओं की शुरुआत की थी। अभियान के तहत राज्य के अलग-अलग हिस्सों से गुजरने वाली नशा-विरोधी चार यात्राएं 30 सितंबर को जालंधर में एक साथ मिलेंगी। इन यात्राओं के समापन के बाद अमित शाह इस बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। गृह मंत्री के संबोधन में नशे की समस्या से निपटने पर भाजपा के रुख और पंजाब में उसकी व्यापक राजनीतिक व संगठनात्मक प्राथमिकताओं पर जोर दिए जाने की संभावना है।

Published on: 25 Sep 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News