• Thursday, 23 July 2026
Logo Logo
Advertisement
दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से झपटमारी, सोने की बाली छीनकर फरार

23 Jul 2026 | 13 Views

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से झपटमारी, सोने की बाली छीनकर फरार

दिनदहाड़े बुजुर्ग महिला से झपटमारी, सोने की बाली छीनकर फरार

जालंधर के गढ़ा इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े झपटमारी की एक घटना सामने आई। बाइक सवार 2 झपटमारों ने एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कान से सोने की बाली छीन ली। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा।

पीड़िता के बेटे दीपक पुत्र चुन्नी लाल, निवासी गढ़ा ने बताया कि उनकी मां सीता देवी इलाके के एक पी.जी. में खाना बनाने का काम करती हैं। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे वह रोजाना की तरह पैदल अपने काम पर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए 2 युवकों ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और मौके से फरार हो गए।

दीपक के अनुसार झपटमारी के दौरान बदमाश महिला के कान का मांस भी नोचकर ले गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

परिजनों ने तुरंत सीता देवी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनके कान पर टांके लगाए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Published on: 23 Jul 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News