Skip to content

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे जालंधर कैंट, परगट सिंह के आवास पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे जालंधर कैंट, परगट सिंह के आवास पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पहुंचे जालंधर कैंट, परगट सिंह के आवास पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत

जालंधर: डेरा ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने आज जालंधर कैंट का दौरा किया। इस दौरान वह पंजाब कांग्रेस के नेता परगट सिंह के आवास पर पहुंचे, जहां परगट सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के जालंधर कैंट पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उनके दर्शन करने के लिए पहुंच गए। इस दौरान संगत में बाबा जी के दर्शन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।

गौरतलब है कि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का यह दौरा किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा हुआ नहीं बताया गया है। वह राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख रह चुके हैं। उन्होंने वर्ष 1990 में अपने चाचा महाराज चरण सिंह से डेरे की जिम्मेदारी संभाली थी।

बता दें कि सितंबर 2024 में बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने जसदीप सिंह गिल को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद डेरे की जिम्मेदारी उत्तराधिकार की प्रक्रिया के तहत उन्हें सौंपी गई।