Skip to content

गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल

गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

गोराया नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर घायल

गोराया: नेशनल हाईवे पर ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब फिल्लौर की तरफ से आ रही स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गए और उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे की सूचना एक राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को दी। सूचना मिलते ही इंचार्ज सरबजीत सिंह की अगुवाई में टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस के अलावा नेशनल हाईवे की एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों युवकों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा पहुंचाया गया।

परिजनों को दी गई हादसे की सूचना

SSF इंचार्ज के अनुसार, घायलों के पहचान पत्रों से मिली जानकारी के आधार पर गांव के सरपंच के माध्यम से उनके परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है। साथ ही परिजनों को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया है।

फिलहाल दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।