Skip to content

जालंधर: हाईवे पर टायर फटने से पलटी वेरका की गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

जालंधर (सोनू): जालंधर में हाईवे पर वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रही एक गाड़ी अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक की जान बच गई।

जालंधर: हाईवे पर टायर फटने से पलटी वेरका की गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: हाईवे पर टायर फटने से पलटी वेरका की गाड़ी, चालक बाल-बाल बचा

जालंधर (सोनू): जालंधर में हाईवे पर वेरका मिल्क प्लांट की ओर जा रही एक गाड़ी अचानक टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि दुर्घटना में चालक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार, वेरका की गाड़ी मिल्क प्लांट की ओर आ रही थी। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के टायर अलग हो गए और अगला शीशा भी टूट गया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक को गाड़ी से बाहर निकाला और तुरंत सड़क सुरक्षा फोर्स को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को सड़क किनारे करवाया।

हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए भारी जाम लग गया, जिसे पुलिस ने यातायात सुचारू करवाकर खुलवाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।