Skip to content

जालंधर: लक्की खोखा की ह/त्या का मामला, शिव सेना नेता सहित आधा दर्जन के करीब पर FIR दर्ज

शहर के मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई।

जालंधर: लक्की खोखा की ह/त्या का मामला, शिव सेना नेता सहित आधा दर्जन के करीब पर FIR दर्ज
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

जालंधर: लक्की खोखा की ह/त्या का मामला, शिव सेना नेता सहित आधा दर्जन के करीब पर FIR दर्ज

शहर के मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई।

जालंधर : शहर के मखदूमपुरा इलाके में मंगलवार देर शाम लक्की ठाकुर उर्फ लक्की खोखा की तेजधार हथियारों से लैस हमलावरों द्वारा हत्या कर दी गई। इस मामले मे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिव सेना नेता नरिंदर थापर, राम कृष्ण, रितिक, मंथन, दीपक राणा, रंजम थापर व अन्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार लक्की ठाकुर अपने घर के नजदीक एक किरयाने की दुकान पर खड़ा था। इसी दौरान तलवारों और तेजधार हथियारों से लैस कुछ युवक वहां पहुंचे और उसे घेरकर पीछे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर तलवारों से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के भाई मनमोहन सिंह ने इलाके के एक शिवसेना नेता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त नेता के साथ उनके भाई की पुरानी रंजिश चल रही थी। मनमोहन सिंह के अनुसार उनका भाई अपने भतीजे को नशे की लत लगाने का विरोध करता था और संबंधित व्यक्ति को ऐसा करने से रोकता था। उन्होंने शक जताया कि इसी रंजिश के चलते उनके भाई पर हमला करवाकर उसकी हत्या करवाई गई।

उधर, ए.सी.पी. सैंट्रल ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हमलावरों की पहचान, हत्या के कारणों तथा परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।