Skip to content

दीपक तेलु के भाजपा जिला महामंत्री बनने से वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर,

दीपक तेलु के भाजपा जिला महामंत्री बनने से वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर,
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper

दीपक तेलु के भाजपा जिला महामंत्री बनने से वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर,

भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी लिंक रोड ने किया भव्य सम्मान

जालंधर 12 नवंबर -  आज भाजपा जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री दीपक तेलु के सम्मान में लिंक रोड स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर में वाल्मीकि समाज की ओर से विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्रजीत कल्याण के नेतृत्व में दीपक तेलु का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भगवान वाल्मीकि मंदिर कमेटी के कैशियर राज कुमार गुल्लू, राज कुमार राजू, विक्रम, सोनू, मोनू, काका गिल, संजय कुमार, बादल गिल, टिंकू, अनिल कुमार, सुशील सोंधी सहित बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

दीपक तेलु ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा उन्हें जिला महामंत्री की जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए वह पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद करते हैं। वाल्मीकि समाज की ओर से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए वह सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के मान-सम्मान, उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। सभी को साथ लेकर पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।

मंदिर कमेटी के प्रधान इंद्रजीत कल्याण ने कहा कि दीपक तेलु के भाजपा जालंधर शहरी का जिला महामंत्री नियुक्त होने से पूरे वाल्मीकि समाज में खुशी की लहर है। यह समाज के लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज हमेशा मेहनती और समर्पित लोगों का सम्मान करता है। उन्हें उम्मीद है कि दीपक तेलु अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए समाज और शहर के विकास में अहम योगदान देंगे।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दीपक तेलु को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

कैप्शन- दीपक तेलु के भाजपा जिला महामंत्री बनने पर सम्मान करते इंद्रजीत कल्याण एवं अन्य।