• Monday, 25 May 2026
Logo Logo
Advertisement
अधूरी प्रक्रिया वाली कॉलोनियों पर नगर निगम का शिकंजा, 43 कॉलोनियां रडार पर

08 May 2026 | 219 Views

अधूरी प्रक्रिया वाली कॉलोनियों पर नगर निगम का शिकंजा, 43 कॉलोनियां रडार पर

जालंधर, 8 मई 2026:

Jalandhar Municipal Corporation ने शहर में अवैध और अधूरी प्रक्रिया वाली कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नगर निगम अब उन कॉलोनाइजर्स पर कार्रवाई की तैयारी में है, जिन्होंने कॉलोनी अप्रूवल के नाम पर फीस तो जमा करवाई, लेकिन पूरी प्रक्रिया पूरी नहीं की।

सूत्रों के मुताबिक करीब 43 कॉलोनियां नगर निगम के रडार पर हैं, जिनमें अधिकतर Jalandhar West क्षेत्र से संबंधित बताई जा रही हैं। इन कॉलोनियों पर आरोप है कि इन्होंने पहले अप्रूवल की प्रक्रिया शुरू कर नगर निगम को फीस जमा करवाई, लेकिन बाद में बकाया राशि का भुगतान नहीं किया।

मेयर Vaneet Dhir ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिन कॉलोनाइजर्स ने एक सप्ताह के भीतर पेंडिंग राशि जमा नहीं करवाई, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसमें एफआईआर दर्ज करना भी शामिल है।

नगर निगम द्वारा डिफॉल्टर कॉलोनाइजर्स की सूची जारी किए जाने के बाद कॉलोनाइजरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन अब बकाया वसूली और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।

Published on: 08 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News