• Friday, 22 May 2026
Logo Logo
Advertisement
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

22 May 2026 | 108 Views

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

जालंधर: कांग्रेस भवन में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

 

इस मौके पर जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कई महान नेताओं ने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए अपने प्राणों तक की आहुति दी है। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनकी महान सेवाओं और देश के लिए दिए गए बलिदान को याद किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी द्वारा देश के विकास और आधुनिक भारत की नींव मजबूत करने में अहम योगदान दिया गया। उनके कार्यकाल के दौरान देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत हुई, जिसने भारत को तकनीकी क्षेत्र में नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि देश के लिए बलिदान देने वाले महान नेताओं को हमेशा याद रखा जाना चाहिए।

 

इस अवसर पर पूर्व मंत्री और विधायक परगट सिंह, जिला कांग्रेस प्रधान रजिंदर बेरी सहित कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Published on: 22 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News