• Friday, 22 May 2026
Logo Logo
Advertisement
आदमपुर में कांग्रेस पर बरसे पवन टीनू, बोले – “भ्रष्टाचार छोड़ कांग्रेस के पास दिखाने को कुछ नहीं”

22 May 2026 | 85 Views

आदमपुर में कांग्रेस पर बरसे पवन टीनू, बोले – “भ्रष्टाचार छोड़ कांग्रेस के पास दिखाने को कुछ नहीं”

आदमपुर में कांग्रेस पर बरसे पवन टीनू, बोले – “भ्रष्टाचार छोड़ कांग्रेस के पास दिखाने को कुछ नहीं”

 

आदमपुर, 21 मई: आदमपुर नगर कौंसिल चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आदमपुर हलका इंचार्ज पवन टीनू ने कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप लगाए।

 

पवन टीनू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के उस दावे को हास्यास्पद बताया, जिसमें कांग्रेस के सभी 13 सीटें जीतने की बात कही गई थी। टीनू ने कहा कि आदमपुर नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ रहा, जिससे साफ है कि कांग्रेस नेताओं को अपनी हार पहले से दिखाई दे रही है।

 

उन्होंने कहा कि वोट बनवाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन कांग्रेस नेताओं को इस प्रक्रिया से भी परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदान से पहले ही कांग्रेस नेताओं में घबराहट दिखाई देने लगी है।

 

पवन टीनू ने कहा कि जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था और नगर कौंसिल चुनाव में भी जनता कांग्रेस को जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि किसी भी उम्मीदवार का नामांकन जबरन रद्द नहीं किया गया, बल्कि कांग्रेस नेता अधिकारियों, कर्मचारियों और युवाओं पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं।

 

उन्होंने कांग्रेस विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि वे अपने कार्यकाल का एक बड़ा विकास कार्य गिनाकर दिखाएं। टीनू ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विकास के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया, जबकि आम आदमी पार्टी जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए काम कर रही है।

 

उन्होंने कहा कि “आप” की गारंटियों से कांग्रेस घबराई हुई है। इन गारंटियों में आदमपुर में नए पार्कों का निर्माण, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, खेल मैदानों का विकास, बेहतर सीवरेज व्यवस्था और गऊशाला जैसी जनहित योजनाएं शामिल हैं।

 

पवन टीनू ने कहा कि जनता इस बार विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति को समर्थन देगी और कांग्रेस को जवाब देगी।

Published on: 22 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News