• Friday, 22 May 2026
Logo Logo
Advertisement
रूडसैट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को बांटे गए प्रमाण पत्र

22 May 2026 | 100 Views

रूडसैट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को बांटे गए प्रमाण पत्र

रूडसैट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को बांटे गए प्रमाण पत्र

 

जालंधर, 21 मई: स्थानीय रूडसैट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को एक समारोह के दौरान प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिला फंक्शनल मैनेजर कोमल कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

 

इस अवसर पर कोमल कश्यप ने कहा कि आज के समय में हुनर आधारित प्रशिक्षण युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने कौशल के बल पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए प्रेरित किया।

 

कार्यक्रम की शुरुआत में रूडसैट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संजीव कुमार चौहान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्था द्वारा दिए गए प्रशिक्षण की सराहना की।

 

समारोह के अंत में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

 

इस अवसर पर सीनियर फैकल्टी प्रगट सिंह, मीनल, दीपिका, दविंदर कौर, पंकज दास, विशाल और अन्य छात्राएं भी मौजूद रहीं।

Published on: 22 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News