• Thursday, 26 March 2026
Logo Logo
Advertisement
बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी, भीख मांगती बच्ची को छुड़ाया

26 Mar 2026 | 75 Views

बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स ने की छापेमारी, भीख मांगती बच्ची को छुड़ाया

जालंधर, 25 मार्च : जिला स्तरीय बाल भिक्षा रोकू टास्क फोर्स द्वारा आज कपूरथला चौक पर छापेमारी कर एक भीख मांगती बच्ची को रेस्क्यू किया गया।

 

 

 

जिला प्रोग्राम अधिकारी मनजिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल भिक्षा मांगने को जड़ से खत्म करने के लिए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे प्रोजेक्ट जीवनजोत 2.0 के तहत और डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों पर यह चेकिंग की गई थी।

 

 

 

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान छुड़वाई गई बच्ची को डिवीजन नंबर-2 पर डी.डी.आर. करवाकर बाल भलाई समिति, जलंधर में पेश किया गया। बाल भलाई समिति द्वारा बच्ची को चिल्ड्रेन होम फॉर गर्ल्स, जालंधर में शेल्टर दे दिया गया।

 

 

 

उन्होंने कहा कि बच्ची के पुनर्वास और पढ़ाई के लिए आवश्यक उपाय किए जाएंगे।

 

 

 

रेस्क्यू टीम में लीगल कम प्रोबेशन अधिकारी संदीप कुमार, सोशल वर्कर तैनू बाला, काउंसलर सुनीता और डाटा एंट्री ऑपरेटर नवजोत कौर भी मौजूद थे।

Published on: 26 Mar 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News