• Monday, 25 May 2026
Logo Logo
Advertisement
चुनावों से ठीक पहले देश में तनावपूर्ण माहौल पैदा करके वोटों का ध्रुवीकरण करने की गंदी राजनीति कर रही है भाजपा: कुलदीप धालीवाल

08 May 2026 | 113 Views

चुनावों से ठीक पहले देश में तनावपूर्ण माहौल पैदा करके वोटों का ध्रुवीकरण करने की गंदी राजनीति कर रही है भाजपा: कुलदीप धालीवाल

धालीवाल का केंद्र की भाजपा सरकार से सवाल — चुनाव नजदीक आते ही देश में बम धमाकों और आतंकी हमलों जैसी घटनाएं क्यों होती हैं?

केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी सीमा को असुरक्षित रखना चाहती है ताकि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक सके: कुलदीप धालीवाल

मुख्यमंत्री के उन्नत हथियारों और एंटी-ड्रोन तकनीक की मांग के बाद भी केंद्र सरकार ने जानबूझकर पंजाब की सुरक्षा को नजरअंदाज किया: कुलदीप धालीवाल

चंडीगढ़ / अमृतसर, 7 मई 2026:

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मुख्य प्रवक्ता व विधायक Kuldeep Singh Dhaliwal ने बीते दिनों पंजाब में हुए धमाकों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह पूरे पंजाब और भारत के लिए चिंता का विषय है कि आखिर जब भी देश या राज्य में चुनाव नजदीक आते हैं, तभी ये बम धमाके और आतंकी हमले क्यों होते हैं।

Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि भाजपा चुनावों से ठीक पहले जनता को डराकर और तनावपूर्ण माहौल पैदा करके वोटों का ध्रुवीकरण करने की गंदी राजनीति कर रही है।

वीरवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए Kuldeep Singh Dhaliwal ने सिलसिलेवार हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे Pathankot Airbase Attack हो, Pulwama Attack, Dinanagar या Pahalgam का हमला हो, इन सभी घटनाओं में हमारे बहादुर जवान शहीद हुए हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये सारी घटनाएं चुनावों के समय ही क्यों घटती हैं?

उन्होंने भाजपा पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा और उसका "गुंडा गिरोह" चुनावी लाभ के लिए केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से सक्रिय हो जाता है और आतंकी गतिविधियों को शह देकर लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करता है।

बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र पर हमला बोलते हुए Kuldeep Singh Dhaliwal ने कहा कि जब गृह मंत्रालय ने बीएसएफ का दायरा बढ़ाकर 50 किलोमीटर किया था, तब तर्क दिया गया था कि यह ड्रोन और हथियारों की तस्करी रोकने के लिए जरूरी है, लेकिन आज हकीकत सबके सामने है। हमारे जवान सीमा पर पूरी मुस्तैदी से खड़े हैं और शहादत दे रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने उन्हें आज तक आधुनिक तकनीक और एंटी-ड्रोन सिस्टम मुहैया नहीं कराया है। केंद्र की विफलता के कारण सरहद पार से आने वाले ड्रोन जवानों के सिर के ऊपर से निकल जाते हैं और हमारी सुरक्षा एजेंसियां बेबस नजर आती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने बार-बार लिखित पत्रों के माध्यम से केंद्र से उन्नत हथियारों और एंटी-ड्रोन तकनीक की मांग की है, लेकिन केंद्र सरकार ने जानबूझकर पंजाब की सुरक्षा को नजरअंदाज किया है। Kuldeep Singh Dhaliwal ने पूछा कि क्या केंद्र सरकार जानबूझकर पंजाब की 532 किलोमीटर लंबी सीमा को असुरक्षित रखना चाहती है ताकि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक सके?

उन्होंने अंत में कहा कि हाल ही में Punjab Police ने Pathankot से 3 AK-47, पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं, जो ड्रोन के जरिए भेजे गए थे। यह साफ करता है कि साजिश गहरी है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि पिछले सभी हमलों की जांच का क्या हुआ? केंद्र सरकार केवल जांच का ढोंग करती है और बाद में फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल देती है। यह स्पष्ट है कि ये हमले और साजिशें भाजपा की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा हैं, जिसका मकसद केवल चुनाव जीतना है, न कि देश की सुरक्षा।

Published on: 08 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News