संगरूर जिले में नशे को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। सुनाम क्षेत्र के रहने वाले जगसीर सिंह उर्फ जग्गा ने सोमवार को डीसी कार्यालय के बाहर कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। बताया गया है कि युवक ने अपने गांव में कथित नशीली दवाओं की बिक्री से संबंधित एक वीडियो बनाया था। युवक ने आरोप लगाया कि वीडियो के बाद उसे धमकियों और कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। घटना के बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले ने पंजाब में नशे की समस्या और उससे जुड़े विवादों को लेकर फिर चर्चा तेज कर दी है। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से यह भी बताया गया है कि जग्गा के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। हालांकि, उसके द्वारा लगाए गए धमकियों के आरोपों की जांच अलग से की जा रही है।
Education