• Thursday, 30 April 2026
Logo Logo
Advertisement
Delhi High Court Hacked: वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिस्टम में सेंध, अश्लील कंटेंट चलाकर कार्यवाही बाधित

30 Apr 2026 | 49 Views

Delhi High Court Hacked: वर्चुअल सुनवाई के दौरान सिस्टम में सेंध, अश्लील कंटेंट चलाकर कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली। Delhi High Court में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वर्चुअल सुनवाई के दौरान अज्ञात हैकर्स ने सिस्टम में सेंध लगा दी। लाइव कार्यवाही के बीच बार-बार रुकावट डाली गई और स्क्रीन पर आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री दिखाई जाने लगी, जिससे अदालत की कार्यवाही पूरी तरह ठप हो गई।

यह घटना उस समय हुई जब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियमित मामलों की सुनवाई चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक स्क्रीन पर अनुचित वीडियो चलने लगे और बार-बार एक संदेश फ्लैश होने लगा—“You Are Hacked” (आप हैक हो गए हैं)। साथ ही एक रिकॉर्डेड ऑडियो भी सुनाई दे रहा था, जिसमें सिस्टम हैक होने का दावा किया जा रहा था।

घटना के तुरंत बाद अदालत प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए Delhi Police की स्पेशल साइबर यूनिट IFSO (इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस) से संपर्क किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच अभी शुरुआती चरण में है। साइबर विशेषज्ञ ‘लॉग रिकॉर्ड’ खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि सिस्टम में घुसपैठ किस आईपी एड्रेस से की गई और किस तरह से सुरक्षा में सेंध लगी।

प्राथमिक जांच में यह मामला बिना अनुमति डिजिटल कोर्टरूम में प्रवेश कर न्यायिक प्रक्रिया में बाधा डालने से जुड़ा माना जा रहा है। इस घटना ने वर्चुअल कोर्ट सिस्टम की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published on: 30 Apr 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News