जालंधर, 27 अप्रैल
पंजाब और देश का नाम रोशन करने वाले पूर्व क्रिकेटर Harbhajan Singh को ‘गद्दार’ कहने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठी है। तहलका एंटी करप्शन सोसाइटी के आयोजक Raj Kumar Arora ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की अपील की है।
राज कुमार अरोड़ा ने कहा कि हरभजन सिंह ने जालंधर से उठकर अपनी मेहनत के दम पर देश-विदेश में पंजाब और भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह मुकाम किसी राजनीतिक या गैर-राजनीतिक पार्टी के सहारे नहीं, बल्कि अपनी काबिलियत से हासिल किया है। ऐसे खिलाड़ी को ‘गद्दार’ कहना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हो रहा है, जो गंभीर चिंता का विषय है। अरोड़ा ने कहा कि दीवारों पर ‘गद्दार’ लिखने और इस तरह की बयानबाजी करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
अरोड़ा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से न केवल खिलाड़ियों बल्कि आम लोगों की भावनाओं को भी गहरी ठेस पहुंचती है, इसलिए इस मामले में सख्ती बेहद जरूरी