• Friday, 26 June 2026
Logo Logo
Advertisement
ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

26 Jun 2026 | 122 Views

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

ईडी की बड़ी कार्रवाई: आप नेता संजीव अरोड़ा और परिवार की 55.57 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

चंडीगढ़/लुधियाना: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता Sanjeev Arora, उनके परिवार और उनसे जुड़ी एक रियल एस्टेट कंपनी की लगभग 55.57 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां कुर्क कर ली हैं।

ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित 100 करोड़ रुपये की जीएसटी धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने इस मामले में 9 मई को संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी से पहले उनकी संबंधित संस्थाओं और परिसरों पर छापेमारी भी की गई थी।

एजेंसी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पीएमएलए के तहत जारी अंतरिम कुर्की आदेश में बैंक खाते, सावधि जमा (एफडी), जमीन, व्यावसायिक संपत्तियां और आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं। ये संपत्तियां पंजाब के लुधियाना, हरियाणा के गुरुग्राम और चंडीगढ़ में स्थित हैं।

बताया गया है कि पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा फिलहाल हरियाणा की एक जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। ईडी का कहना है कि मामले की जांच जारी है और वित्तीय लेन-देन तथा कथित धनशोधन के अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Published on: 26 Jun 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News