जंडियाला गुरु कंवलजीत सिंह लाडी,
राष्ट्रीय संक्रांति नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष गुलशन जैन ने बताया कि आज का दिन अत्यंत हर्ष का विषय रहा, जब कैबिनेट मंत्री जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पधारे। इस अवसर पर उन्होंने मास्टर श्री केवलचंद जैन की स्मृतियों को पुनः जीवंत करते हुए उनकी तस्वीर का अनावरण किया और निर्देश दिया कि इस चित्र को विद्यालय के सभागार में स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मास्टर केवलचंद जैन का योगदान अत्यंत प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने उन विषम परिस्थितियों में भी शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखी, जब सामाजिक वातावरण अनुकूल नहीं था और लोग घरों से बाहर निकलने में संकोच करते थे। इसके बावजूद वे नियमित रूप से विद्यालय जाकर विद्यार्थियों को शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों का ज्ञान कराते रहे। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दायित्वों की परवाह किए बिना उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी। आज इसी विद्यालय की देन है कि यहाँ से शिक्षित अनेक विद्यार्थी उच्च पदों पर आसीन हैं, जिनमें सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश डी. के. जैन, प्रतिष्ठित कैबिनेट मंत्री सरदूल सिंह भल्ला मास्टर जैन जी के छात्र रहे हैं। यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए निरंतर प्रतिष्ठा अर्जित कर रहा है।