• Tuesday, 1 September 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: अमित कुकरेजा बने सचिव, धीरज सेठ वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित

31 Aug 2026 | 22 Views

जालंधर जिमखाना क्लब चुनाव: अमित कुकरेजा बने सचिव, धीरज सेठ वाइस प्रेसिडेंट निर्वाचित

जालंधर। जालंधर जिमखाना क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनावों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव परिणामों के बाद विजेता उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर देखने को मिली। पिछले कई दिनों से क्लब के चुनावों को लेकर सदस्यों के बीच जबरदस्त उत्साह और गतिविधियां देखने को मिल रही थीं।

चुनाव में अमित कुकरेजा ने मानद सचिव (Hony. Secretary) पद पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 1720 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं हरप्रीत सिंह गोल्डी ने ज्वाइंट सैक्रेटरी पद पर विजय हासिल की।

वाइस प्रेसिडेंट पद के लिए हुए मुकाबले में धीरज सेठ ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 486 वोटों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। इसके अलावा सौरभ खुल्लर ने कैशियर पद पर जीत हासिल करते हुए 507 वोटों के अंतर से बाजी मारी।

एग्जीक्यूटिव मेंबर पद के लिए निर्वाचित उम्मीदवारों में निम्नलिखित नाम शामिल हैं—

  • विपिन जांजी

  • शालिनी कालरा

  • शालीन जोशी

  • नितिन बहल

  • मोहिंदर सिंह

  • एम. बी. बाली

  • जुबिन शांगारी

  • विन्नी शर्मा धवन

  • अतुल तलवार

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजेता उम्मीदवारों को क्लब सदस्यों, शुभचिंतकों और समर्थकों द्वारा बधाई दी गई। चुनावी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और मतदान के दौरान सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से जिमखाना क्लब चुनावों को लेकर माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा हुआ था। विभिन्न उम्मीदवारों द्वारा अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाए गए थे। अब परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी सरगर्मियों पर विराम लग गया है और क्लब का ध्यान आगामी कार्यकाल में विकास एवं सदस्य हितों से जुड़े मुद्दों की ओर केंद्रित होगा।

Published on: 31 Aug 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News