• Friday, 29 May 2026
Logo Logo
Advertisement
जालंधर कैंट में आंतरिक रास्ते बंद होने से बढ़ीं लोगों और व्यापारियों की परेशानियां

29 May 2026 | 99 Views

जालंधर कैंट में आंतरिक रास्ते बंद होने से बढ़ीं लोगों और व्यापारियों की परेशानियां

जालंधर कैंट में आंतरिक रास्ते बंद होने से बढ़ीं लोगों और व्यापारियों की परेशानियां

जालंधर कैंट इलाके में रहने वाले लोगों और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए लोकल मिलिट्री अथॉरिटी द्वारा कैंट क्षेत्र के कई आंतरिक रास्तों पर बैरिकेड्स लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है। इस फैसले के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, रोजाना सुबह और शाम बड़ी संख्या में लोग कैंट क्षेत्र में स्थित जवाहर पार्क में सैर और व्यायाम के लिए आते हैं। लेकिन अब पार्क की ओर जाने वाले कई आंतरिक रास्तों पर बैरिकेड्स लगाए जाने के कारण लोगों को लंबा रास्ता तय कर यहां पहुंचना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुरक्षा जरूरी है, लेकिन आम जनता की सुविधा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। लोगों का आरोप है कि रास्ते बंद किए जाने से उन्हें रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी हो रही है और प्रशासन की ओर से कोई वैकल्पिक समाधान नहीं दिया गया है।

वहीं, व्यापारियों ने भी इस फैसले पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रास्ते बंद होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों के अनुसार, पहले लोग आसानी से कैंट के अंदरूनी रास्तों से बाजार तक पहुंच जाते थे, लेकिन अब बैरिकेड्स लगने के बाद लोगों ने बाजार आना कम कर दिया है।

स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने कैंट बोर्ड और संबंधित प्रशासन से मांग की है कि सुरक्षा और जनता की सुविधा के बीच संतुलन बनाते हुए कोई व्यावहारिक समाधान निकाला जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Published on: 29 May 2026

Global Admin
📣 Share this post

Latest News